Header Ads Widget

Stars Scheme 2021: स्टार्स योजना 2021 का उद्देश्य व लाभ

 

 Stars plan (स्टार्स योजना)   2021: सभी जानकारी Stars Scheme उद्देश्य व लाभ


 आज हम आपको ऐसी ही एक योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं जिसका नाम स्टार्स योजना है। इस लेख को पढ़कर आपको Stars Scheme से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी मिल जाएगी ।




Stars Scheme 2021

Stars Scheme केंद्र सरकार द्वारा आरंभ की गई है। जिसके माध्यम से राज्यों के टीचिंग लर्निंग और परिमाण को मजबूत बनाए जाने का सरकार द्वारा लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस योजना को केंद्र प्रायोजित योजनाओं के रूप में लागू किया जाएगा। Stars Scheme के अंतर्गत एक स्वतंत्र और स्वायत्त संस्थान के रूप में एक राष्ट्रीय मूल्यांकन केंद्र, PARAKH की स्थापना भी की जाएगी। इस योजना का कार्यान्वयन शिक्षा मंत्रालय के पास होगा। स्टार्स योजनाओं के सफलतापूर्वक कार्यान्वयन के लिए केंद्र सरकार ने ₹5717 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया है। इस राशि में विश्व बैंक भी ₹3700 करोड़ रुपए की सहायता प्रदान करेगा।

स्टार्स योजना 2021 का उद्देश्य (Objective of STARS plan 2021)

Stars Yojana 2021 का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र को आगे बढ़ाना है। Stars Scheme में स्कूलों को बेहतर बनाया जाएगा । इस योजना के अन्तर्गत राज्यों को प्रत्यक्ष लिंकेज के साथ हस्तक्षेप का विकास, कार्यान्वयन, मूल्यांकन आदि में सहायता की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत टीचिंग लर्निंग और परिमाण को मजबूत बनाया जाएगा। Stars Yojana 2021 के माध्यम से शिक्षण मूल्यांकन प्रणाली में भी सुधार आएगा। जिससे कि बच्चे की पढ़ाई में कोई भी बाधा नहीं आएगी।

स्टार्स योजना 2021 के लाभ तथा विशेषताएं ( Benefits and Features of STARS Scheme 2021)

  • इस योजना के माध्यम से टीचिंग-लर्निंग और परिमाण को मजबूत बनाया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत एक स्वतंत्र और स्वायत्त संस्थान के रूप में एक राष्ट्रीय मूल्यांकन केंद्र भी स्थापित किया जाएगा।
  • स्टार्स योजना का संचालन शिक्षा मंत्रालय के पास है।
  • इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा ₹5717 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया। जिसमें से ₹3700 करोड रुपए विश्व बैंक प्रदान करेगा।
  • इस योजना के माध्यम से शिक्षा का क्षेत्र आगे बढ़ेगा।
  • STARS Yojana 2021 से स्कूलों को बेहतर बनाया जाएगा।
  • शिक्षण मूल्यांकन प्रणाली में भी इस योजना के माध्यम से सुधार आएगा।
  • इस योजना को अभी 6 राज्यों में लागू किया गया है जो हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, केरला तथा उड़ीसा है।
  • स्टार्स योजना आत्मनिर्भर भारत अभियान का भी एक हिस्सा है।
  • Stars Scheme 2021 को नई शिक्षा नीति के अंतर्गत आरंभ किया गया है।
  • इस योजना के अंतर्गत आकस्मिक आपातकालीन प्रतिक्रिया घटक भी शामिल किया गया है जो पढ़ाई में आने वाली बाधाओं को दूर करेगा।
  • यह योजना बचपन की शिक्षा और मूलभूत शिक्षा को भी मजबूत करेगी।

राज्य (State)

स्टार्स योजना के अंतर्गत फिलहाल निम्नलिखित राज्यों को शामिल किया गया;-

  • हिमाचल प्रदेश
  • राजस्थान
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • केरला
  • ओडीशा

केंद्र सरकार स्टार्स योजना जैसी एडीबी फंदेड प्रोजेक्ट पांच राज्यों में आरंभ करेंगी जोकि तमिलनाडु, उत्तराखंड, गुजरात, झारखंड और आसाम है।

Conclusion

हमने अपने इस लेख के माध्यम से आपको स्टार्स योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी है। यदि आप अभी भी किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप हमसे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। आपका कमेंट हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हम आपकी पूरी सहायता करने की कोशिश करेंगे।