Google Assistant क्या है ?
Google Assistant एक voice-controlled smart assistant है Google की अपनी है. देखा जाये तो ये originally एक extension है Google Now का – जिसे की design किया गया है personal इस्तमाल के लिए. ये Google की existing “OK Google” voice controls का एक expansion है.
Google Assistant को कैसे इस्तेमाल करे ?
- अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर, "Ok Google, Assistant की सेटिंग खोलो" बोलें।
- "सबसे ज़्यादा इस्तेमाल की जाने वाली सेटिंग" में जाकर, वॉइस मैच पर टैप करें।
- देख लें कि Ok Google चालू हो।
- आवाज़ का नमूना इसके बाद आवाज़ का नमूना फिर से रिकॉर्ड करें पर टैप करें।
- अपनी आवाज़ रिकॉर्ड करने के लिए, यह तरीक़ा अपनाएँ।
Google Assistant को चालू या बंद कैसे करे ?
- अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर, "Ok Google, Assistant की सेटिंग खोलो" बोलें।
- "सभी सेटिंग" में जाकर, सामान्य पर टैप करें।
- Google Assistant की सुविधा को चालू या बंद करें।
फ़ोन या टैबलेट Google Assistant को अपनी आवाज़ से कैसे खोले ?
आप Android के 5.0 और उसके बाद के वर्शन वाले फ़ोन पर, स्क्रीन लॉक होने के बाद भी, अपनी आवाज़ का इस्तेमाल करके Google Assistant से बात कर सकते हैं। आपको क्या जानकारी दिखाई और सुनाई दे, यह कंट्रोल करने का तरीक़ा जानें।
- अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर, "Ok Google, Assistant की सेटिंग खोलो" बोलें।
- "सबसे ज़्यादा इस्तेमाल की जाने वाली सेटिंग" में जाकर, वॉइस मैच पर टैप करें।
- Ok Google की सुविधा चालू करें।
- Ok Google का विकल्प न मिलने पर, Google Assistant की सुविधा चालू करें।
- आप Google Assistant से बात कर सकते हैं। इसके लिए, अपने फ़ोन का होम बटन दबाकर रखें।
- Pixel 3 और Pixel 2 फ़ोन पर Google Assistant से बात करने के लिए, अपने फ़ोन के किनारों को दबाकर रखें।
स्मार्ट वॉच में Google Assistant को कैसे चलाए ?
- अगर आपकी स्मार्ट वॉच की स्क्रीन बंद है, तो उसे चालू करने के लिए टैप करें।
- स्मार्ट वॉच की स्क्रीन पर, ऊपर से नीचे की ओर स्वाइप करें।
- सेटिंग इसके बाद मनमुताबिक़ बनाना पर टैप करें।
- "Ok Google" की पहचान सुविधा को चालू करें।
गूगल असिस्टेंट क्या-क्या करता है
गूगल असिस्टेंट आपके वॉइस कमांड Voice Command को सुनकर आपके बताए हुए काम को करता है। आप जैसे ही "Ok Google" या फिर "Hey Google" कहते हैं यह एक तरह से एक्टिवेट हो जाता है और आपके बताए हुए काम पर इंप्लीमेंट करता है।
यह आपके बताए हुए बहुत सारे काम को आसान करता है जैसे :-
- फोन के अलग-अलग Apps को आपके बोलने पर ओपन करता है।
- आपके बोलने पर दुनिया भर के समाचार आपको बता सकता है।
- आपको मौसम के बारे में जानकारी देता है।
- फोन के म्यूजिक सिस्टम को कंट्रोल करता है।
- आपके लिए Notification भी पढ़ सकता है।
- यह आपके बोलने पर टेक्स्ट मैसेजे भेज सकता है।
- आपको ऑनलाइन वीडियो इत्यादि दिखा सकता है।
- आपको ऑनलाइन बहुत सारी चीजों के बारे में इंफॉर्मेशन खोज कर दे सकता है, जैसे कि अगर आपको दिशा Directions, मौसम Weather या समाचार News इत्यादि।
- आप इससे अपना कैलेंडर मेंटेन कर सकते हैं।
- यह आपके Device और Smart home को कंट्रोल कर सकता है।
और भी अन्य चीजें हैं जो गूगल असिस्टेंट Google Assistant आपके लिए कर सकता है वह भी आपके बस एक "वॉइस कमांड Voice Command" पर।
आप अपने मोबाइल में जो कुछ टाइप करके करते हो वो सब काम आप गूगल असिस्टेंट से बोल कर करवा सकते हों।
इस ब्लॉग पोस्ट में आपको Google Assistant के बारे में बताया गया है इस के बारे में और जानकारी के लिए यहा क्लिक करे |

