परसेंटेज कैसे निकाले?- अगर आपने कभी मैथ्स की पढ़ाई की है तो परसेंटेज के बारे में तो सुना ही होगा. गणित की तरह ही, जोड़, घटाव, गुणा और भाग के बारे में जानना जरूरी है। इसी प्रकार किसी भी संख्या का प्रतिशत ज्ञात करने के लिए सूत्र बनाना आवश्यक है। वैसे तो परसेंटेज पता करना कोई मुश्किल काम नहीं है, लेकिन इसे आसानी से निकाल दिया जाता है। आपको बस भाग और गुणा जानने की जरूरत है। यदि आप किसी संख्या को विभाजित और गुणा करना जानते हैं, तो आप आसानी से प्रतिशत का पता लगा सकते हैं। लेकिन अगर आप नहीं जानते कि प्रतिशत की गणना कैसे करें, तो आज हम अपने लेख में आपको बताएंगे कि प्रतिशत की गणना कैसे करें। अब हम जानते हैं कि परसेंटेज कैसे निकाला जाता है।
Percentage क्या है -What is Percentage
परसेंटेज कैसे निकाले यह जानने से पहले आपका यह जानना ज़रूरी है कि आखिर परसेंटेज क्या होता है। तो आपको बता दे कि परसेंटेज एक तरह फ्रैक्शन या रेश्यो होता है, जिसे 0 से 100 नंबर के बीच में व्यक्त किया जाता है। हिंदी में परसेंटेज को प्रतिशत कहा जाता है। इसे % के चिन्ह के द्वारा दर्शाया जाता है। बता दे कि परसेंटेज को pct या pct। भी कहा जाता है। यह दैनिक जीवन के विभिन्न कार्यों में उपयोग किया जाता है। जैसे लोन पर ब्याज, प्रोडक्ट पर कमीशन या फिर एग्जाम के रिजल्ट का प्रतिशत निकालने में।
Percentage निकालने का तरीका-How to Calculate Percentage
हमने अपने आर्टिकल में आपको बताया कि परसेंटेज क्या है लेकिन अब हम आपको परसेंटेज निकालने का तरीका बताने जा रहे है। आपको बता दे कि परसेंटेज निकालने के तीन मेथड होते है।
Percentage निकालने का तरीका
Method 1 : परसेंटेज पता करने के लिए
परसेंटेज निकालने का फ़ॉर्मूला Scored Marks × 100 ÷ Total Marks होता है। इसे अगर सरल शब्दों में समझा जाए तो आपने जितने अंक हासिल किए उसको 100 नंबर से गुणा करे और जो भी रिजल्ट आता है उसे कुल मार्क्स से भाग कर दे। उदाहरण के लिए अगर किसी स्टूडेंट ने 600 में से 300 मार्क्स हासिल किए तो उसका परसेंटेज निकालने के लिए –
सबसे पहले आपको 300 को 100 से गुणा करना है, तो उसका रिजल्ट 30,000 आएगा।
अब आपको 30,000 को 600 से भाग देना होगा, इसका रिजल्ट 50 आएगा।
इसका अर्थ है कि अगर किसी ने 600 में से 300 अंक हासिल करें है तो उसका परसेंटेज 50% होगा।
Method 2 : परसेंटेज से नंबर कैसे पता करें
अगर आपको परसेंटेज पहले से पता है और आपको कुल अंक के विषय में पहले से जानकारी है, तो ऐसे में आपको एग्जाम में अपने अंक पता करने के लिए अपने अंक को X मानना होगा। अब आपको कुल मार्क्स को 100 से भाग देना होगा। अब जो भी रिजल्ट आये उसका परसेंटेज में गुणा करना होगा। ऐसे में आपको यह पता चल जाएगा कि आपको कितने मार्क्स मिले। उदाहरण के तौर पर अगर आपने 600 मार्क्स का पेपर दिया और आपका परसेंटेज 50% है तो अपने मार्क्स पता करने के लिए-
आपको 600 को 100 से भाग देना होगा, जिसका हल 6 मिलता है।
अब आपको अपने परसेंटेज यानी 50% में 6 का गुणा करना होगा, जिसका हल 300 मिलता है।
अर्थात किसी को 600 मार्क्स के पेपर में यदि 50% आता है तो उसने 300 मार्क्स हासिल किए है।
Method 3 : कुल नंबर पता करने के लिए
अगर आपको यह पता है कि आपको परीक्षा में कितने परसेंटेज हासिल हुआ तथा आपके मार्क्स कितने थे, लेकिन आपको यह नहीं पता कि कुल पेपर कितने मार्क्स का था। तो इसके लिए आपको कुछ अलग तरीके से गणना करने की जरूरत है। ऐसे में आपने जितने मार्क्स हासिल किये है उसे 100 नंबर से गुणा करना होगा। अब जो भी रिजल्ट आता है उसे अपने परसेंटेज से भाग देना होगा, तो आपको कुल मार्क्स पता चल जाएंगे। उदाहरण के लिए अगर आपने एग्जाम में 300 मार्क्स हासिल करे और आपके परसेंटेज 50% आये हो तो कुल मार्क्स का पता लगाने के लिए-
आपको सबसे पहले 300 को 100 से गुणा करना होगा, जिस रिजल्ट 30,000 आता है।
अब आपको अपने परसेंटेज 50 में 30,000 को भाग करना होगा, जिसका रिजल्ट 600 आता है।
इसका अर्थ यह हुआ कि आपको एग्जाम में 300 मार्क्स और 50% परसेंटेज है तो आपको कुल 600 नंबर मिले।
उम्मीद है आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा तथा आप जान गए होंगे कि Percentage कैसे निकाले।
यह भी देखे :-नवोदय विद्यालय का रिजल्ट कैसे देखे? 2021
परसेंटेज का उपयोग-Use of percentages
जैसा कि हमने आपको बताया कि प्रतिशत दैनिक जीवन के विभिन्न कार्यों के लिए बहुत उपयोगी है। आइए जानते हैं इसका इस्तेमाल कहां किया जाता है।
- किसी परीक्षा के परिणाम में प्राप्त अंकों की कुल संख्या केवल प्रतिशत पर आधारित होती है।
- जब किसी दुकान में छूट की पेशकश की जाती है, तो उसे भी प्रतिशत द्वारा दर्शाया जाता है।
- यदि बैंक में कोई पर्सनल लोन, बिजनेस लोन या किसी अन्य प्रकार का लोन लिया जाता है, तो उसका ब्याज आपको प्रतिशत के रूप में बताया जाता है।
- एक कंपनी में काम करने वाले सेल्सपर्सन को भी प्रोडक्ट की खरीद पर प्रतिशत में कमीशन मिलता है।
- वहीं, किसी कंपनी का लाभ और हानि प्रतिशत में ही जाना जाता है।

