Header Ads Widget

स्‍वतंत्रता दिवस 2021 | 15 अगस्त 1947 का इतिहास | हिंदी में

आपको बता दे की भारत की आजादी का इतिहास बहुत ही दिलचस्प है और भारत को आजाद होने की प्रतिकिरिया बहुत ही शंघर्ष शील है | तो चलो आपको बताते है की स्‍वतंत्रता दिवस को भारत में कैसे, कब और क्यों मानते है तथा इसके साथ साथ आपको 15 अगस्त 1947 का इतिहास भी बताएंगे | 


स्‍वतंत्रता दिवस

भारत का स्वतंत्रता दिवस हर साल 15 अगस्त को पूरे देश में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। 200 से अधिक वर्षों तक ब्रिटिश उपनिवेशवाद के चंगुल से मुक्त होने के बाद इस दिन एक नए युग की शुरुआत हुई थी। 15 अगस्त 1947 को भारत को ब्रिटिश शासन से पूर्ण स्वतंत्रता मिली।

 यह दिन (भारत का स्वतंत्रता दिवस) किसी त्योहार से कम नहीं है और इस दिन को प्यार से मनाया जाता है। यह स्वतंत्रता संग्राम लंबे समय तक चला, जिसमें कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी।

ब्रिटिश साम्राज्य से देश की स्वतंत्रता का सम्मान करने के लिए, इस दिन को पूरे भारत में राष्ट्रीय और राजपत्रित अवकाश के रूप में घोषित किया गया है। इस दिन सभी राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय सरकारी कार्यालय, बैंक, डाकघर, बाजार, दुकानें, व्यवसाय, संस्थान आदि बंद रहते हैं।

 यह भारत की राजधानी दिल्ली में बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है, जबकि स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक समुदाय और समाज सहित अन्य शैक्षणिक संस्थानों में, यह उत्साह के साथ मनाया जाता है और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं जिसमें बच्चे, बड़े सभी भाग लेते हैं। 

Independence Day 2021

हर बार की तरह इस बार भी भारतीय स्वतंत्रता दिवस (Indian Independence Day) मनाए जाने की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। लाल किले को तिरंगों से सजाया जा रहा है। लोगों में इस बार के स्वतंत्रता दिवस का प्रसारण देखने के लिए उत्सुकता बढ़ती ही जा रही है। लाल किले के प्राचीर से प्रधानमंत्री के स्वतंत्रता दिवस पर भाषण (Prime Minister’s Speech on Independence Day) का इंतजार सभी को बहुत बेसब्री से है।

15 अगस्त 1947 का इतिहास

15 अगस्त 1947 को भारत को आजादी मिली थी. और यह दिन भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन माना जाता है. नई दिल्ली: भारत में हर साल 15 अगस्त को आजादी का जश्न मनाया जाता है. इस दिन भारत को 200 साल तक अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी.

 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ था। उस दिन भारत को ब्रिटिशों के 200 साल के शासन से मुक्त हो गया था। हालांकि, हर साल स्वतंत्रता दिवस की तरह 15 अगस्त को उस साल प्रधानमंत्री ने लालकिले से झंडा नहीं फहराया था। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने 16 अगस्त 1947 को झंडा फहराया था। 

यही नहीं उस समय भारत का कोई राष्ट्रगान भी नहीं था। हालांकि, रविंद्रनाथ टैगोर ने जन गण मन 1911 में ही लिख दिया था। लेकिन इसे 1950 में राष्ट्रगान के तौर पर मान्यता मिली। 

निष्कर्ष 

इस आर्टिकल में हम ने आपको भारत के स्‍वतंत्रता दिवस के बारे में बताया है और भारत में स्‍वतंत्रता दिवस किस प्रकार मनाया  जाता है इसके बारे में पुरी जानकारी दी है | उसके अलावा आपको 15 अगस्त 1947 का इतिहास भी बताया है | अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया तो अपने दोस्तों को भी शेयर करे | 

यह भी देखे