Header Ads Widget

18 कैरेट सोने का भाव क्या है कैसे देखे ?(Gold Price)

 Gold Price Latest: 35515 रुपये पर आया 18 कैरेट गोल्ड का भाव है 

Gold Price Today 2021 : सोने के गहने खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। आज सोने के भाव में मामूली 2 रुपये की बढ़ोतरी नजर आई। सर्राफा बाजार में 18 कैरेट गोल्ड की कीमत 2 रुपये बढ़कर 35515 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं, आज सर्राफा बाजारों 24 कैरेट सोने का भाव सोमवार के मुकाबले 2 रुपये चढ़कर 47351 रुपये पर आ गया है। वहीं चांदी भी आज 140 रुपये प्रति किलो महंगी हुई है।

Gold Price Latest:

Gold Price : कैसे तय होते हैं सोने के भाव,जानिये ?

हमारा देश यानी भारत दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड इम्पोर्टर्स में गिना जाता है। यहां सोने को जूलरी के रूप में तो इस्तेमाल किया ही जाता है, अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए भी बड़ी मात्रा में लोग सोने में निवेश करते हैं। फिलहाल देश में सोने के भाव 48 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में सोने की कीमत पर किन बातों का असर पड़ता है?

पीली धातु यानी सोना। देश में इसे शुभ भी माना जाता है और निवेश का सबसे सुरक्षित विकल्प भी। इसके गहनों का शौक ऐसा कि 60 फीसदी से ज्यादा आइए जानते हैं इसकी कीमत कैसे तय की जाती है।

महंगाई

बाजार में जब महंगाई बढ़ती है तब सोने की मांग काफी बढ़ जाती है और महंगाई के कम होने पर सोने की मांग कम भी होती है। ऐसे में महंगाई का बढ़ना-घटना भी सोने की कीमतों पर असर डालता है।

सरकार का गोल्ड रिजर्व

सरकार का गोल्ड रिजर्व

देशों के सेंट्रल बैंक गोल्ड रिजर्व रखते हैं। जब-जब सेंट्रल बैंक ऐसा करते हैं तब सोने के दाम बढ़ जाते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इस परिस्थिति में बाजार में करंसी का फ्लो बढ़ जाता है और सोने की सप्लाई कम हो जाती है।

दुनिया के इन 5 देशों में मिलता है सबसे सस्ता सोना जानिए कोन कोन से है ?

दुबई 

दुबई


दुबई के नाम सुनने के बाद ही लोगों के जहन सोना खरीदने की बात आ जाती है. दुबई में दिएरा नाम की एक जगह है, जहां गोल्ड साउक एरिया गोल्ड शॉपिंग का हब माना जाता है. इसके अलावा दुबई में आप जोयलुकास, गोल्ड एंव डायमंड पार्क और मालाबार गोल्ड जैसे कुछ बाजार हैं जहां से आप आसानी से कम कीमत में सोना खरीद सकते हैं.

थाइलैंड (बैंकाक)

थाइलैंड (बैंकाक)


कम कीमत में सोने की खरीदी के लिए लोगों की सबसे पसंदीदा जगह थाइलैंड का बैंकाक भी है. यहां पर आपको बहुत ही कम मार्जिन में गोल्ड मिल जाता है. इसके साथ ही वैरायटी भी काफी अच्छी होती है. यहां चाइना टाउन में यावोरात रोड सोना खरीदने के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है. यहां आपको बड़ी संख्या में सोने की दुकानें मिल जाएंगी.

हांगकांक 

हांगकांक


हांगकांक दुनियाभर में अपने शॉपिंग हब के लिए जाना जाता है, लेकिन आप जानकर चौंक जाएंगे की यहां सोना भी बेहद कम कीमत पर मिलता है. हांगकांग दुनिया का सबसे एक्टिव गोल्ड ट्रेडिंग मार्केट में से एक है. इसके अलावा यहां के गोल्ड डिजाइन दुनिया भर में फेमस हैं.

स्विट्जरलैंड 

स्विट्जरलैंड


पूरी दुनिया में स्विट्जरलैंड अपने डिजाइनर घड़ियों के लिए काफी फेमस है, लेकिन यहां पर सोने का भी अच्छा कारोबार होता है. स्विटजरलैंड का ज्यूरिख शहर अपने गोल्ड मार्केट के लिए भी जाना जाता है. यहां आपको हैंडमेट डिजाइनर गहने मिलते हैं. यहां पर काम करने वाले कारीगर पीढ़ी दर पीढ़ी इसी पेशे में लगे हुए हैं.

भारत (केरल) 

भारत (केरल)


इसके अलावा भारत में केरल राज्य में भी काफी सस्ता सोना मिल जाता है. केरल राज्य के कोचिन शहर में मालाबार गोल्ड, भीमा जेवेल्स, जोयलुकास जैसे कुछ जगहों से आपको कम कीमत में सोने खरीदने का मौका मिल सकता है. दिवाली से पहले धनतेरस के मौके पर यहां के बाजारों की रौनक अलग ही होती है. यहां पर नए गहने से ज्यादा पुराने सोने के गहने बदलने का चलन सबसे अधिक है.

इस ब्लॉग पोस्ट में आपको सोने के बारे में जानकारी दी गई है और जानकारी के लिए guidense पर क्लीक करे |