Header Ads Widget

14 फरवरी को क्या है? what's on 14 february

आज आपको इस पोस्ट में बताने जा रहे की 14 फरवरी को क्या है| और १४ फरवरी का इतिहास बताये बतएगे 
तो इस पोस्ट को अंत तक देखे आपको पता चल जायेगा की what's on 14 february  

 14 फरवरी को क्या है what's on 14 february

14 फरवरी का दिन इतिहास में प्रेम के प्रतीक के रूप में दर्ज है। इसे पूरी दुनिया में वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता है। इसे इस रूप में मनाने की भी अपनी कहानी है। कहा जाता है कि तीसरी शताब्दी में जब रोम के एक क्रूर सम्राट ने प्रेमियों को सताया तो वैलेंटाइन नाम के एक पुजारी ने सम्राट के आदेश की अवहेलना कर प्रेम का संदेश दिया, इसलिए उसे जेल में डाल दिया गया और 14 फरवरी, 270 को फांसी दे दी गई। . इस तरह प्यार के लिए कुर्बानी देने वाले इस संत की याद में हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाने की प्रथा शुरू हो गई।

हाल के वर्षों में, सोशल मीडिया और बातचीत के साधनों के विस्तार के कारण, इस दिन की लोकप्रियता दुनिया भर में बढ़ी है और इसे मनाने वालों की संख्या में भी जबरदस्त वृद्धि हुई है। वैसे तो हमारे देश में वैलेंटाइन डे मनाने के लिए कुछ वर्गों के विरोध की आवाजें भी उठती रहती हैं, लेकिन इस सब से अनजान लोग फूल, चॉकलेट और उपहार देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं।


14 फरवरी का इतिहास

देश और दुनिया के इतिहास में 14 फरवरी की तारीख को दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का क्रम इस प्रकार है:

1537: गुजरात के सुल्तान बहादुर शाह की पुर्तगालियों से बचते हुए डूबने से मौत हो गई।

1556: पंजाब के गुरदासपुर जिले के कलानौर में महज 13 साल की उम्र में अकबर को मुगल बादशाह बनाया गया।

1876: अलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने टेलीफोन के पेटेंट के लिए आवेदन किया।

1939: बॉम्बे (अब मुंबई) के तत्कालीन प्रशासन ने शहर में शराबबंदी का प्रस्ताव रखा।

1952: भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और नरेंद्र मोदी सरकार में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का जन्म हरियाणा के अंबाला जिले में हुआ था।

1974: रूसी लेखक अलेक्जेंडर सोलजेन्सिन पर निर्वासित होने के एक दिन बाद राजद्रोह का आरोप लगाया गया।

1989: ईरान के धार्मिक नेता अयातुल्ला खुमैनी ने रुश्दी के खिलाफ एक फतवा जारी किया, जिसमें भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी की किताब सैटेनिक वर्सेज को ईशनिंदा करार दिया और उनकी मौत के लिए इनाम की घोषणा की।

विज्ञापन

1990: इंडियन एयरलाइंस का एक विमान बैंगलोर के गोल्फ कोर्स पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट ने विमान के रनवे की पहचान करने में गलती की। विमान में सवार 146 लोगों में से 97 की मौत हो गई।

2005: स्टीव चेन, चाड हर्ले और जावेद करीम ने वीडियो साझा करने के लिए YouTube को पंजीकृत किया, और इसकी लोकप्रियता प्रति माह लगभग एक अरब उपयोगकर्ताओं तक पहुंच गई है।

2005: लोकतंत्र खतरे में पड़ने के बाद ब्रिटेन और फ्रांस ने नेपाल से अपने राजदूत वापस बुला लिए।

2005: लेबनान के पूर्व प्रधानमंत्री रफीक हरीरी की बेरूत में एक कार बम विस्फोट में मौत।

2016: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला, 40 जवान शहीद 

14 फरवरी को जन्म लेने वाले लोग

1483 - बाबर - मुगल सम्राट (निधन 1530)

1875 - अलेक्जेंडर मैडीमैन - राज्य परिषद के अध्यक्ष थे।

1885 - सैयद जफरुल हसन - प्रमुख मुस्लिम दार्शनिक (भारतीय/पाकिस्तानी) (निधन हो गया 1949)

1908 - के. हनुमंतैया भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता थे।

1921 - दामोदरम संजीवय्या - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री।

1925 - मोहन धारिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सामाजिक कार्यकर्ता।

1927 - शिव चरण माथुर - राजस्थान के 10वें मुख्यमंत्री।

1933 - मधुबाला - भारतीय फिल्म अभिनेत्री (मृत्यु 1969)

1937 - दिलीपभाई रमनभाई पारिख - भारतीय राजनीतिज्ञ, गुजरात के पूर्व 13वें मुख्यमंत्री।

1938 - कमला प्रसाद - हिंदी की प्रसिद्ध आलोचक

1952 - सुषमा स्वराज - भारतीय जनता पार्टी की शीर्ष महिला राजनीतिज्ञ।

1962 - सकीना जाफरी - भारतीय अभिनेत्री

14 फरवरी को निधन हो गया

2007 - श्यामा चरण शुक्ल - मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री थे।

2005 - विद्यानिवास मिश्रा - प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार, सफल संपादक, संस्कृत विद्वान और प्रसिद्ध भाषाविद्।

1964 - वी.टी. कृष्णमाचारी - एक भारतीय सिविल सेवक और प्रशासक थे।

1834 - सर जॉन शोर - 1793 से 1798 ईस्वी तक भारत के गवर्नर-जनरल।

14 फरवरी के महत्वपूर्ण अवसर और समारोह

उत्पादकता सप्ताह।

सेंट वेलेंटाइन डे

अंतिम शब्द 

आज आपको इस पोस्ट में बताया की 14 फरवरी को क्या है|  14 फरवरी का इतिहास भी बताया है यह पोस्ट आपको कैसी लगी हमे कमेंट करना न भूले