साफ भाषा में कहें तो, Cryptocurrency टोकन या डिजिटल "सिक्कों" के रूप में आभासी या डिजिटल मुद्रा है। Cryptocurrency को सरकारी नियमों और नियंत्रणों से मुक्त होने के लिए डिज़ाइन किया गया है। ऐसी मुद्राओं में सबसे लोकप्रिय Bitcoin है, पिछले हफ्ते एक Bitcoin की कीमत लगभग 30 लाख रुपये थी।
What is Cryptocurrency? क्रिप्टोक्यूरेंसी क्या है?
क्रिप्टो का मतलब अर्थ है मुद्रा। क्रिप्टोक्यूरेंसी एक ऐसी मुद्रा है जिसकी पहचान छिपी होती है। इसका डेटा ऐसी भाषा में है जिसे हर कोई नहीं समझ सकता। केवल दो लोग जिनके बीच लेन-देन हो रहा है, यह जानते हैं कि कितने बिटकॉइन खरीदे या बेचे गए।
यह शब्द सबसे पहले वे डाई द्वारा 1998 में दिया गया था। कंप्यूटर एल्गोरिदम पर बनाई गई यह मुद्रा केवल डिजिटल रूप से मौजूद है। यानी एक रुपया या एक डॉलर की तरह आप इसे अपने हाथ में नहीं रख सकते। इसे बटुए में रखा जा सकता है, लेकिन चमड़े से बने बटुए में नहीं, जो आपकी जींस की जेब में फिट हो, डिजिटल वॉलेट में।
दुनिया की टॉप 5 मशहूर क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency)
अब आपको हम दुनिया की टॉप 5 मशहूर क्रिप्टोकरेंसी या Best Cryptocurrency To Invest 2021 के बारे में बताने जा रहे है | जिसकी मदद से आप डिजिटल बटुए का उपयोग कर सकते है | तो चलो आपको दुनिया की टॉप 5 मशहूर क्रिप्टोकरेंसी के बारे में :-
Most Popular and Top 5 Cryptocurrency 2021
1. Bitcoin
Bitcoin ही एक ऐसा कॉइन है, जिसने इस डिज़िटल मार्केट को रचा। इसकी शुरुआत 2009 में हुई थी। ब्लॉकचेन तकनीक पर काम करने वाला
बिटकॉइन सातोशी नाकामोतो (
Satoshi Nakamoto) नाम से काम करने वाले एक व्यक्ति या ग्रुप ने बनाया। इस व्यक्ति की असली पहचान अभी तक दुनिया के सामने नहीं आई है। ऐसा भी हो सकता है कि यह केवल एक व्यक्ति हो या कई लोगों का एक ग्रुप हो।
Bitcoin इस समय सबसे लोकप्रिय Cryptocurrency है। इस कॉइन का अभी तक की सबसे ज्यादा कीमत (ऑल टाइम हाई) 64,829 डॉलर (भारत में 43.7 लाख रुपये) रही है और खबर लिखने तक इसकी कुल मार्केट कैप 54,340 अरब रुपये थी।
2. Ethereum (Ether)
Bitcoin के बाद यदि कोई
Cryptocurrency सबसे लोकप्रिय है, तो वह
Ethereum है और यह
बिटकॉइन से काफी अलग भी है। दरअसल
इथेरियम ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म का नाम है और इसके
Cryptocurrency का नाम
Ether है। यह एक यूटिलिटी
क्रिप्टोकरेंसी है, जिसे
Ethereum प्लेटफॉर्म को इस्तेमाल करने के लिए भुगतान के रूप में दिया जाता है।
इथेरियम ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म पर कई
Dapps (डिसेंट्रलाइज ऐप्लिकेशन) बनाए जाते हैं।
ये गेम्स भी हो सकते हैं और इनिशियल कॉइन ऑफरिंग्स (क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया के IPOs) भी हो सकते हैं। Ethereum का ऑल टाइम हाई 3.2 लाख रुपये के आसपास रहा है और खबर लिखने तक इसकी मार्केट कैप 23,000 अरब रुपये थी।
3. Ripple XRP
तीसरे नंबर पर हम बिना संकोच Ripple (XRP) को रख सकते हैं। अभी तक यह काफी सुरक्षित यूटिलिटी कॉइन माना गया है और शुरुआत से इसे कई बैंक का सपोर्ट भी मिला है। Ripple के ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म पर बनी कई ट्रांस्फर सर्विस ने पिछले कुछ सालों में काफी ग्रो किया है।
कई निवेशकों और
क्रिप्टोकरेंसी एक्सपर्ट्स का मानना है कि
Ripple आने वाले समय में पारंपरिक वित्तिय प्रणाली का हिस्सा बन सकता है। खबर लिखने तक इसकी मार्केट कैप 8,200 अरब रुपये थी और इसका ऑल टाइम हाई 248.56 रुपये रहा है।
4. Litecoin
Litecoin एक और बड़ा नाम है, जिसे
Bitcoin का प्रतिद्वंदी माना जाता है। इस कॉइन को रोमर्रा की ज़िंदगी में भुगतान के लिए
बिटकॉइन से ज्यादा बेहतर कॉइन समझा जाता है। इसका लेन-देन भी P2P (पीयर-टू-पीयर) नेटवर्क के जरिए होता है, जो
बिटकॉइन से ज्यादा तेज़ होता है, जिसका एक मतलब यह भी है कि इसे भविष्य में मर्चेंट द्वारा पसंद भी किया जा सकता है।
हालांकि फिलहाल बिटकॉइन को सरकारों और बैंक द्वारा अपनाया नहीं गया है, इसलिए लोग Bitcoin पर पैसा लगाना ज्यादा बेहतर समझते हैं। खबर लिखने तक इसकी मार्केट कैप 1,000 अरब रुपये थी और इसका ऑल टाइम हाई लगभग 30,242 रुपये रहा है।
5. Cardano
Cardano को भी इस लिस्ट में डालना बनता है। इस कॉइन से पिछले कुछ समय में निवेशकों को काफी खुश किया है और एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह भविष्य में काफी अच्छा परफॉर्म कर सकता है। इसके पीछे
Ehereum को रचने वाली टीम के एक सदस्य चार्ल्स हॉकिन्सन (
Charles Hoskinson) का हाथ है। कार्डानो के पीछे रही टीम का कहना है कि यह अन्य ब्लॉकचेन से बेहतर ब्लॉकचेन पर बनी है।
इसे “Ethereum killer” के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि फिलहाल यह अपने शुरुआती चरण में है और नई क्रिप्टोकरेंसी है, लेकिन पिछले कुछ समय में इसे काफी प्यार मिला है। खबर लिखने तक इसका मार्केट कैप 4,000 अरब रुपये था और इसका ऑल टाइम हाई 180.50 रुपये रहा था।
यह भी देखे :-